फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraudsters served half trust and full deception in the market

Nainital News: ठगों ने बाजार में परोसा आधा भरोसा और पूरा धोखा

Thu, 21 Aug 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 21 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters served half trust and full deception in the market
हल्द्वानी (दीप बेलवाल)। शातिर बदमाशों का गिरोह असली और नकली नोटों की जुगलबंदी से ठगी का नया राग बना रहा है। असरी और जाली करेंसी को जोड़कर तैयार किए गए नोट पर भरोसा कर लोग धोखा खा रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति के रुपये की गड्डी में 500 के चार मिलावटी (आधा नकली-आधा असली) नोट मिले।
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला

मंगलवार को मुखानी क्षेत्र स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति आभूषण खरीदने पहुंचा। ज्वैलर्स के अनुसार, ग्राहक ने उन्हें 500 रुपये के नोटों की गड्डी दी। गिनती शुरू करने पर नोट असली प्रतीत हुए। मशीन भी नहीं पकड़ पाई। जब उन्होंने गड्डी से रबड़ हटाकर दोबारा रुपये गिने तो चार नोटों पर शक हुआ। जांच में इनके नकली होने का पता चला। ज्वैलर तो गड्डी को खोलकर ठगी से बच गया लेकिन इस तरह के अन्य मामले शहर में कारोबारियों को बड़ी चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे तैयार किए गए थे
ठगों ने 500 रुपये के असली नोट के बीच से दो हिस्से किए थे। इसी तरह नकली नोट को भी दो भागों में बांटा था। असली के एक भाग को नकली के आधे हिस्से से बारीकी से चिपकाया था। गड्डी में असली नोट वाला हिस्सा बाहर की तरफ होने से इसे पकड़ पाना मुश्किल था। गड्डी में मिली करेंसी एक सीरीज की है। नकली वाले भाग में भारतीय बच्चों का बैंक और असली वाले नोट पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में पकड़े गए मामले
10 अक्तूबर 2024 में लालकुआं पुलिस ने फर्जी नोटों के साथ ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया था। उससे 500 के 18 नकली करेंसी बरामद हुई थी। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को यह सफलता मिली थी। मुख्य आरोपी लालकुआं निवासी शिवम वर्मा था। उसने बताया कि वह अपने अन्य साथियों की मदद से बाजार में नोट चला रहा था। मामले में जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। उनसे एक लाख से अधिक की नकली करेंसी मिली थी।



ज्वैलर्स की दुकान पर नकली नोट के मामले की जानकारी मिली है। यह बेहद गंभीर मामला है। आधा असली-आधा नकली नोट कहां से आए, कौन इन्हें खपाने की साजिश कर रहा है, पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। - प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article