फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   fraud with Rickshaw driver in haldwani

Uttarakhand: हेलो! मैं देहरादून एसपी बोल रहा हूं...पैसे दो वरना उठा लेंगे, रिक्शा चलाने वाले से 14 हजार की ठगी

Mon, 22 Sep 2025 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:15 AM IST
सार

रिक्शा चालक को देहरादून एसपी होने का झूठा दावा करने वाले ठग ने फोन किया और अश्लील वीडियो देखने के झूठे आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। डर के मारे रिक्शा चालक ने 14 हजार रुपये ठग को भेज दिए।

 

विज्ञापन
fraud with Rickshaw driver in haldwani
spam call - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो! नरेश कुमार बोल रहे हैं.. मैं देहरादून एसपी। आप मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील वीडियो देख रहे हैं। इस आरोप में आपको गिरफ्तार किया जा रहा है। थोड़ी देर में नैनीताल से पुलिस आपके पास पहुंचने वाली होगी। गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो 20 हजार रुपये तत्काल डाल दो। इतना सुनते ही रिक्शा चलाने वाला नरेश हक्का-बक्का रह गया। उसने तुरंत एक दुकान में दौड़ लगाई और वहां से 14 हजार रुपये ठग को फोन पे कर दिए।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के बेतिया जिले और हाल में आनंदबाग तल्ला गोरखपुर निवासी नरेश कुमार रिक्शा चालक हैं। दिन भर मेहनत कर 100-150 रुपये कमाता है। इसी से उसका और बिहार में रहने वाले परिवार का गुजर-बसर होता है।

विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में नरेश ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को देहरादून का एसपी बताया। ठग ने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो देखने पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। इससे वह डर गया। एफआईआर से बचने के लिए फोन करने वाले शख्स ने 20 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा और केस खत्म करने की बात कही। डरा हुआ नरेश कोतवाली के पास एक दुकान में गया। वहां उसने दुकानदार के फोन पे से दो बार में 14 हजार रुपये भेज दिए। इसके अलावा उसकी जेब में कोई पैसा नहीं था। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed