फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four villages will be developed as tourist villages

टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित होंगे चार गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Four villages will be developed as tourist villages
टूरिस्ट विलेज बनने से नैनीताल में कम होगा पर्यटकों का दबाव - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। देश विदेश में पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात नैनीताल से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यालय के आसपास के चार गांवों को टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। संबंधित विभागों ने मुख्यालय के चार गांवों को चिह्नित कर लिया है। इन गांवों में पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए आयाम भी खुलेंगे।
विज्ञापन

टूरिस्ट विलेज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण उत्थान योजना के तहत जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मुख्यालय के चार गांवों गहना, जंगलियागांव, छोटा कैलाश और तिरछाखेत को चिह्नित किया है। विभाग की इन गांवों में होम स्टे बनाने की योजना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और गांव का विकास भी होगा। रास्तों के निर्माण और साइन बोर्ड के साथ अन्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा। गांव में होेने के कारण पहाड़ की संस्कृति और खानपान को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि सैलानियों के लिए जिले के आसपास और भी पर्यटक स्थल विकसित किए जाएं। यहां व्यू प्वाइंट और सौंदर्यीकरण के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजेंद्र पांडे, पर्यटन विकास अधिकारी नैैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed