फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four unions of roadways will stage a sit-in protest at RM office and depot today

Nainital News: रोडवेज की चार यूनियनों का आरएम ऑफिस व डिपो में धरना-प्रदर्शन आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four unions of roadways will stage a sit-in protest at RM office and depot today
हल्द्वानी। परिवहन निगम के कर्मचारियों में जुलाई व अगस्त महीने का वेतन का भुगतान अब तक न होने से गहरा आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने डिपो के साथ ही काठगोदाम में आरएम संचालन के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी बीती एक सितंबर से हल्द्वानी बसअड्डे पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन कर रहे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार आठ सितंबर से उन्होंने आरएम आफिस पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने बताया कि दो महीने का वेतन न मिलने से रोडवेज कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों की समस्याओं का निदान न होने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर हल्द्वानी व काठगोदाम समेत कुमाऊं भर के डिपो में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बिष्ट, रोडवेज इंपलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा, एससीएसटी श्रमिक संघ के हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष जीवन चंद आर्या ने बताया कि हर डिपो में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed