फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four people sued for not paying loan of five crores

पांच करोड़ का लोन भुगतान नहीं करने में चार लोगों पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four people sued for not paying loan of five crores
हल्द्वानी। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने फ्लोर मिल संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि व्यवसायी ने बैंक से चार करोड़ 60 लाख रुपये ऋण लिया था। समय से भुगतान नहीं होने पर ब्याज बढ़कर पांच करोड़ हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीएनबी के मुख्य शाखा के प्रबंधक पराग जैन ने बताया कि डहरिया स्थित फ्लोर मिल के लिए संचालक अंग्रेज सिंह ने चार करोड़ 60 लाख का ऋण बैंक ऑफ बड़ौदा से लिया था। व्यवसायी की एक मिल ऊधमसिंह नगर में भी है। बॉब के पैसे की वसूली की जिम्मेदारी पंजाब नेशनल बैंक ने ली है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ब्याज जोड़कर बकाया बढ़कर करीब पांच करोड़ हो गया है। इस मामले में बैंक की पहल पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर इस मामले में धारा 406, 420 के तहत अंग्रेज सिंह के दो पुत्रों मुख्तियार सिंह और बलजिंदर सिंह के अलावा उदयलालपुर निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक का मानना है कि मिल मालिक ने ऋण के पैसे का दुरुपयोग कर बैंक को धोखा दिया है। इसी कारण गारंटर दोनों पुत्र और गुरमीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। पता चला कि मुकदमा वादी बैंक प्रबंधक का तबादला भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फ्लोर मिल मालिक अंग्रेज सिंह के दोनों पुत्र सहित तीन लोग ऋण के गारंटर बने थे। अंग्रेज सिंह की एक और मिल ऊधमसिंह नगर में हैं। उस मिल पर भी बैंक का कोरोड़ों रुपये बकाया है। व्यवसायी के बैंक खाते एनपीए (नॉन परफार्मिंग अकाउंट) हैं। नियमानुसार बैंक कार्रवाई कर रहा है। - अशोक तिवारी प्रबंधक, मुख्य शाखा, पीएनबी हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed