फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four people including a mother and daughter were electrocuted in haldwani

Uttarakhand: बिजली की चपेट में परिवार...12 साल की बच्ची समेत चार लोग झुलसे, मां की हालत नाजुक

Mon, 10 Nov 2025 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:18 AM IST
सार

जमरानी के डहरा गांव में रविवार सुबह 12 साल की किशोरी, उसकी मां समेत चार लोग करंट से झुलस गए। मां-बेटी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Four people including a mother and daughter were electrocuted in haldwani
बेस अस्पताल में भर्ती किशोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के जमरानी के डहरा गांव में रविवार सुबह 12 साल की किशोरी, उसकी मां समेत चार लोग करंट से झुलस गए। मां-बेटी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड भीमताल डिविजन के अंतर्गत आने वाले डहरा गांव में सुबह बिजली गई थी। कुछ देर बाद बिजली आई तो जीवन पांडे के घर के फर्श पर करंट फैल गया। फर्श पर पानी पड़ा होने के कारण उनकी पुत्री साक्षी पांडे करंट की चपेट में आ गई। यह देख उसकी मां भावना पांडे बचाने गई तो उन्हें भी करंट का झटका लगा। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि करंट की चपेट में 21 साल की मनीषा शर्मा व 19 साल की भूमिका भी आ गईं। दोनों को मामूली रूप से करंट लगा जबकि करंट से झुलसी भावना व साक्षी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। साक्षी को पहले आईसीयू में भर्ती किया गया। शाम को उसे वार्ड में भेज दिया गया जबकि भावना की हालत ठीक है।

विज्ञापन


जीवन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीसीएल की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। वहीं भीमताल एसडीओ ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली।

करंट लगने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब उसकी हालत में सुधार है।
-डॉ. अमर युसूफ, इमरजेंसी इंचार्ज बेस अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed