फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four injured in truck-car collision

ट्रक-कार की टक्कर में चार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four injured in truck-car collision
रामपुर रोड बेल बाबा के निकट हुए सड़क हादसे में घायल भूपेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रामपुर रोड टांडा जंगल एस मोड़ पर पास मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एसटीएच भेज दिया। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

स्विफ्ट कार में सवार महिला सहित चार लोग रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। टांडा जंगल एस मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी मनोज कुमार और निर्मल सिंह लटवाल ने घायलों को अपनी निजी कार से एसटीएच भेज दिया। घायलों में बागेश्वर जिले के मोहल्ला गैरकाफली निवासी भूपेंद्र सिंह असवाल और बहादुर सिंह, बहादुर सिंह की पत्नी पार्वती और कार चालक दिल्ली के विश्वास पार्क राजापुरी द्वारिका निवासी राजेश मित्तल शामिल हैं। अस्पताल में राजेश और भूपेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला पार्वती को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा लेकिन पुलिस ने कार को रास्ते से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया था। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed