फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four hours to put jam Sitarganj route

चार घंटे जाम रखा सितारगंज मार्ग

Wed, 25 Mar 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया Updated Wed, 25 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four hours to put jam Sitarganj route

चोरगलिया से एमबीआर गेट तक सड़क निर्माण, मोड़ों और स्कूलों के पास गतिअवरोधक बनाने, चोरगलिया में जाम से निजात दिलाने, डंपरों की स्पीड नियंत्रित रखने, शराब पीकर डंपर चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर गौलापार ओर चोरगलिया के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एसडीएम और अन्य अधिकारियों के 12 बजे तक नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। शाम करीब 3:30 बजे पहुंचे एसडीएम, लोनिवि और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों से चार अप्रैल तक का समय मांगा है। इधर, चार घंटे तक लगे जाम के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एमबीआर गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने ग्रामीणों को 12 बजे तक पहुंचने का समय दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए ग्रामीण एमबीआर गेट से उठकर सड़क पर आ गए और हल्द्वानी-सितारगंज रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के दौरान बीच-बीच में पांच एंबुलेंस भी पहुंचीं, जिन्हें ग्रामीणों ने जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 3:30 बजे आनन-फानन में एसडीएम पंकज उपाध्याय, सीओ लालकुआं बचन सिंह राणा, लोनिवि, सिंचाई एवं वन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। धरना-प्रदर्शन के संयोजक एवं गौलापार निवासी राजेंद्र सिंह चुफाल और चोरगलिया निवासी मोहन फर्त्याल ने 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर उनके निदान की मांग की। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए चार अप्रैल तक का समय मांगा।


इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि चार अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो पांच से फिर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मदन सिंह, बहादुर सिंह कार्की, पान सिंह, बहादुर सिंह, मदन सिंह, प्रेम रैकवाल, अर्जुन सिंह, राजेंद्र तिवरी, रोहन कपकोटी, संजय रावत, सोनू देउपा, भास्कर बोहरा, तारेष बिष्ट, नानू चुफाल, मोहन फर्त्याल, किरन बेलवाल, कमला देवी, सीमा, गीता बिष्ट, सुमन, आरती, दीपा, कविता समेत कई ग्रामीण थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed