फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four accused including a woman arrested in Haldwani violence

Haldwani violence: एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, अबतक 100 लोग जा चुके जेल, पुलिस की कार्रवाई जारी

Mon, 11 Mar 2024 08:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

Haldwani violence: बनभूलपुरा इलाके में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका मेडिकल कराकर कोर्ट के आदेश में उन्हें जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Four accused including a woman arrested in Haldwani violence
एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका मेडिकल कराकर कोर्ट के आदेश में उन्हें जेल भेज दिया है। मामले में अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों की संख्या 100 पहुंच चुकी है। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस की धर-पकड़ लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने बनभूलपुरा पुलिस की ओर से दर्ज मुख्य मुकदमे में इंद्रानगर निवासी नवी हुसैन और मलिक का बगीचा स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले जीशान उर्फ जिब्बू को गिरफ्तार किया। वहीं नगर निगम की ओर से दर्ज कराए गए मामले में पुलिस ने लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद समीर और नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास रहने वाली महिला आरोपी हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद को गिरफ्तार किया है। दोपहर को महिला सहित चारों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Crime: आठ दिन बाद भीमताल झील में मिला लापता होटल कर्मी का शव, ऐसे हुई शिनाख्त; जांच में पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में आठ फरवरी को जिला प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम की टीम बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मलिक का बगीचा इलाके में अवैध मदरसे व नमाज स्थल तोड़ने गई थी, जैसे ही टीम ने अवैध मदरसे को तोड़ा, वहां पर हिंसा भड़क गई और लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान 100 से अधिर पुलिसकर्मी घायल हुए थे, छह लोगों की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed