{"_id":"5a68ed664f1c1bcb268b641b","slug":"former-student-leader-agitation-in-walkway-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत फिल्म के विरोध में वॉक वे माल में पूर्व छात्र नेता का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत फिल्म के विरोध में वॉक वे माल में पूर्व छात्र नेता का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में कई संगठनों ने वॉक वे माल में हंगामा काटा। माल में पहुंची पुलिस से संगठनों की तीखी झड़प हुई। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक का चालान किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदर्शित हो रही पद्मावत फिल्म का देश भर में विरोध हो रहा है। यह फिल्म वॉक वे माल में प्रदर्शित की जानी है। इसके विरोध में बुधवार की शाम पूर्व छात्र नेता योगेंद्र बिष्ट समर्थकों के साथ माल पहुंचे। जहां माल के सुरक्षा कर्मियों से बहस हुई और हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर कोतवाली और काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने योगेंद्र बिष्ट को हिरासत में ले लिया। बिष्ट का शांति भंग में चालान किया गया है। इधर क्षत्रिय महासभा समेत कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वॉक वे माल पहुंचे। उन्होंने माल प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर फिल्म प्रदर्शन नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन
संगीनों के साए में प्रदर्शित होगी पद्मावत
फिल्म के प्रसारण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीओ सिटी दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक कर सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिए एक सीओ, दो उप निरीक्षक, 10 कांस्टेबल, एक फायर टैंकर और स्थानीय खुफिया टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
फिल्म प्रसारण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। फिल्म का विरोध करने वालों पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। अराजक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-जन्मेजय खंडूरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल