{"_id":"572b9b5a4f1c1b4e345cdb5c","slug":"former-principal-had-to-pay-the-price-of-infidelity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रिंसिपल को चुकानी पड़ी बेवफाई की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रिंसिपल को चुकानी पड़ी बेवफाई की कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 06 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की युवती की शिकायत पर भोटिया पड़ाव पुलिस ने आशिक (पूर्व प्रिंसिपल) को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों के बीच काफी देर तक वाद विवाद चला। पूर्व प्रिंसिपल ने युवती से माफी मांगी और अन्य हर्जाना भी दिया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।
बता दें कि जजफार्म निवासी युवक नैनीताल रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल था। फेसबुक पर उसका मुंबई के जोगेश्वरी निवासी युवती के प्यार हो गया। उसके बुलाने पर युवती पिछले साल हल्द्वानी आई। आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ भीमताल और नैनीताल में सैर की। एक सप्ताह तक साथ साथ रहने बाद युवती चली गई। इधर पूर्व प्रिंसिपल ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।
दो दिन पहले युवती मुंबई से फिर हल्द्वानी पहुंची। उसने कोतवाली में पुलिसकर्मियों और एसपी सिटी को आपबीती सुनाई। युवती रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुखानी थाने में पहुंची तो थानाध्यक्ष ने घटनास्थल भोटिया पड़ाव की बताते हुए उसे टरका दिया। युवती ने भोटिया पड़ाव चौकी में लिखित शिकायत की तो पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल को बुलाया। युवती का आरोप था कि उसने आशिक के ऊपर काफी पैसा खर्च किया है। पुलिस की जांच से पता चला कि पूर्व प्रिंसिपल किसी अन्य युवती से शादी करने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल को थाने में बुलाया तो उसने अपनी गलती स्वीकार ली। इसके बाद युवती भी समझौते के लिए राजी हो गई। पता चला कि पूर्व प्रिंसिपल को समझौते में हर्जाना भी चुकाना पड़ुा। भोटिया चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।