फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former MLA Rajesh challenged the Congressmen to debate on Sirauli KalaFormer MLA Rajesh challenged the Congressmen to debate on Sirauli Kala

Nainital News: पूर्व विधायक राजेश ने कांग्रेसियों को दी सिरौलीकला पर बहस की चुनौती

Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Rajesh challenged the Congressmen to debate on Sirauli KalaFormer MLA Rajesh challenged the Congressmen to debate on Sirauli Kala
किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा है कि किच्छा में सिरौलीकला को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस न्यायालय की आड़ में उसे नगर पालिका बनाने की राह में रोड़े अटका रही है। सिरौलीकला के वार्ड 19 में मंगलवार की रात जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों का भला नहीं चाहती सिर्फ उनका वोट चाहती है। कांग्रेसी सिरौली कला में खुले मंच पर उनसे बहस करें और बताएं कि सिरौली कला को नगर पालिका बनाने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फैसला गलत क्यों है।
विज्ञापन

2022 के चुनाव के पूर्व भी सिरौली समेत कई मुस्लिम आबादी को कांग्रेस प्रत्याशी ने सब्जबाग दिखाए थे। चुनाव जीतने के बाद विकास करना तो दूर उनके लिए भाजपा सरकार की ओर से नगर पालिका दिए जाने का भी विरोध किया गया है। उन्होंने विधायक रहते सिरौली कला के विकास के लिए इसे किच्छा नगर पालिका में मिलाया था। सिरौली के वोट से जीते कांग्रेसी पालिका अध्यक्ष ने सिरौली कला का विकास अवरुद्ध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिरौली कला को अलग नगर पालिका बना दी तो अब फिर न्यायालय में याचिका डाली गई है।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस की असलियत उजागर करने के लिए वे गांव-गांव जाएंगे। वहां पर कार्यक्रम संयोजक शकील खा, पूर्व जिला अध्यक्ष गफ्फार खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इफ्तार मियां, बाबू अल्वी, खुर्शीद खा, नाजिम मलिक, जीशान खान, इकराम मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed