फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former DM, SP Singh joined BJP

पूर्व डीएम एसपी सिंह ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 06 Feb 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Mon, 06 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल के पूर्व डीएम रहे डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के समक्ष रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्याम जाजू ने पूर्व डीएम को ईमानदार बताते हुए उनके पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।

आरएसएस के रणनीतिकारों ने आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को राजनीति में लाने की कोशिशें दो माह पहले ही शुरू कर दी थीं। रणनीति के तहत कुछ दिनों पूर्व रामलीला मैदान में संघ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डीएम एसपी सिंह को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम के बाद चर्चा शुरू हो गई कि सूर्य प्रताप सिंह हल्द्वानी से  चुनाव लड़ेंगे, लेकिन टिकट वितरण के बाद इस चर्चा पर विराम लग गया। अब रविवार को एसपी सिंह ने वित्तमंत्री अरुण जेटली के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सूत्रों के मुताबिक एसपी सिंह को फिलहाल स्टार प्रचारक के रूप में पेश किया जाएगा। हालांकि सिंह ने इस मामले में सोमवार को खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन



भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व डीएम सूर्य प्रताप सिंह ने रविवार की शाम हरि शरणम जन के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई सिंह ने इसका खुलासा नहीं किया। इधर, भाईजी ने इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की पत्रकार वार्ता के दौरान कुछ पत्रकार सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन अचानक भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्याम जाजू ने जेटली के सामने से माइक खींच लिया। उन्होंने पूर्व डीएम सूर्य प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। लोगों को माइक खींचना काफी अटपटा लगा, लेकिन अरुण जेटली ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed