{"_id":"6853b388a58510cf40013ca4","slug":"former-cricketer-mithali-saw-the-tiger-in-corbett-ramnagar-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: कॉर्बेट में पूर्व क्रिकेटर मिताली ने किए बाघ के दीदार, बोलीं- यहां की जैवविविधता की हो गई हूं कायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: कॉर्बेट में पूर्व क्रिकेटर मिताली ने किए बाघ के दीदार, बोलीं- यहां की जैवविविधता की हो गई हूं कायल
Thu, 19 Jun 2025 12:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:21 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी की। इस दौरान मिताली राज ने बाघ को देखा।
विज्ञापन
नेचर गाइडों के साथ पूर्व क्रिकेटर मीताली राज फोटो खिंचवाती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी की। इस दौरान मिताली राज ने बाघ को देखा। वह पहली बार रामनगर में जंगल सफारी के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में साथियों के संग पूर्व क्रिकेटर मिताली राज जंगल सफारी के लिए पहुंची। दोपहर में वाटर फाल के पास पूर्व क्रिकेटर ने बाघ को देखा तो वह प्रसन्न नजर आई। फाटो जोन के गेट पर पहुंचकर पूर्व क्रिकेटर ने नेचर गाइड, जिप्सी चालकों के साथ फाेटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
मिताली ने बताया कि वह पहली बार रामनगर में जंगल सफारी करने आई हैं और वह यहां की जैवविविधता की कायल हो गई। नेचर गाइड मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रवेश द्वार पर मिताली नेचर गाइडों से मिली।
विज्ञापन