फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   forest watcher killed with axe in haldwani tanda range colleague detained

Haldwani: टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sat, 23 May 2026 10:05 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 10:05 AM IST
सार

हल्द्वानी में देर रात साथी के साथ हुए विवाद में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
forest watcher killed with axe in haldwani tanda range colleague detained
police - फोटो : istock

विस्तार

हल्द्वानी के टांडा रेंज में तैनात फॉरेस्ट वाचर की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद निवासी मेवाराम (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मेवाराम अपने एक साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में साथी ने कुल्हाड़ी से मेवाराम की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed