फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest protection will be tightened in the new year

Nainital News: नए साल पर कड़ी होगी वनों की सुरक्षा

Mon, 29 Dec 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Forest protection will be tightened in the new year
प्रतीकात्मक।
रामनगर। नए साल में वन कर्मी जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे। शिकारियों के सक्रिय होने का अंदेशा होने पर वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वनकर्मियों को लगातार ई-सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों के जरिये निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संवेदनशील इलाकों में नए साल के दौरान शिकारियों और वन्यजीव तस्करों की घुसपैठ की आशंका अधिक रहती है। त्योहारों और जश्न के माहौल के बीच असामाजिक तत्व जंगलों में सक्रिय हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पार्क प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीटीआर में गश्ती टीमें तैनात की गई हैं। सुरक्षा और ड्यूटी के चलते वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने तैयार किया रूट प्लान
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि 31 दिसंबर के लिए रूट प्लान तैयार किया है। दिल्ली, मुरादाबाद से आने वाले ट्रैफिक को काशीपुर के केवीआर, देहरादून के वाहन कुंडा मोड़ से बाजपुर दोराहा, नया गांव, बैलपड़ाव, छोई होते हुए रामनगर आएंगे। काशीपुर शहर, पीरूमदारा से आने वाले वाहन शिवलालपुर चुंगी से कानिया तिराहा, खताड़ी होते हुए ढिकुली जाएंगे। ढिकुली से काशीपुर की ओर जाने वाले वाहन लखनपुर चुंगी से बैराज, भवानीगंज होते हुए काशीपुर, हल्द्वानी को जाने वाले वाहन बैराज से हल्द्वानी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed