फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest fire reached the road, villagers extinguished it late in the evening

Nainital News: सड़क तक पहुंची जंगल की आग, ग्रामीणों ने देर शाम बुझााई

Thu, 13 Jun 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 13 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Forest fire reached the road, villagers extinguished it late in the evening
भीमताल के सौनगांव के जंगल में लगी आग।
भीमताल(नैनीताल)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुरंग के तोक मूरा के जंगल में दोपहर दो बजे भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग सड़क तक पहुंच गई। आग की तेज लपटों को सड़क पर देख वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। आग के साथ पत्थर और पेड़ की टहनियां सड़क पर गिरने से वाहन चालकों ने अपने वाहन रोके रखे। आग को आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ता देख स्थानीय ग्रामीण निजी संसाधनों से आग बुझाने में लगे रहे। आग की लपटें तेज होने के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को देर शाम जंगल की आग बुझाने में सफलता मिली। लघु विभाग के जेई अरुण लोशाली ने कहा कि आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जंगलों में पिरूल गिरने से आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उधर भीमताल के सौनगांव के जंगल में भी भीषण आग लग गई। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed