{"_id":"6647cd1ce79fdb306b0128d4","slug":"forest-fire-during-welding-case-registered-nainital-news-c-238-1-shld1020-105210-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वेल्डिंग के दौरान जंगल में लगी आग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वेल्डिंग के दौरान जंगल में लगी आग, मुकदमा दर्ज
Sat, 18 May 2024 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। चोपड़ा वन पंचायत क्षेत्र में वेल्डिंग के दौरान जंगल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही वेल्डर को पकड़ कर वन विभाग को सूचित किया। बाद में सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
चोपड़ा वन पंचायत के सरपंच कमलेश जीना ने बताया कि शुक्रवार को वन पंचायत में वेल्डर की ओर से बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान सूखी घास में गिरी चिंगारी के चलते आग लग गई। जिससे आग जंगल में फैल गई। आग की लपटें उठती देखी तो ग्रामीणों ने वेल्डर को मौके पर ही दबोच लिया। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी चौगड़ (भूमि संरक्षण) लक्ष्मण सिंह बिष्ट टीम के साथ आरोपी को तल्लीताल थाने ले गए। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर केलाखेड़ा बाजपुर निवासी मो. इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।