फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest farming lease closure Change photo

जंगल में लीज खेती बंद होने से बदली तस्वीर

Sun, 05 Jun 2016 12:12 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव, हल्द्वानी।
विजेंद्र श्रीवास्तव, हल्द्वानी। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जंगल के  अंदर होने वाली लीज खेती बंद होने के बेहतर परिणाम सामने आये हैं। जिस प्रभाग में मुश्किल से दो से तीन बाघ होने की बात कही जाती थी, उस तराई केंद्रीय वन प्रभाग में बाघों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ गई है। यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या मानी जा रही है।
विज्ञापन


करीब 30 साल पहले वन विभाग ने जंगल में लीज खेती का फार्मूला निकाला। इसमें तराई के जंगलों (पश्चिम वृत्त) में करीब 1500 हेक्टेयर में गेहूं, सोयाबीन ठेकेदार उगाता था। साथ में वह खेतों के बीच ही वन विभाग के प्लांटेशन (पौधे लगाने), उनकी सुरक्षा, सिंचाई आदि सभी काम करता था। इसके अलावा राजस्व भी देता था।
विज्ञापन


पर इसकी आड़ में जमकर अंधेरगर्दी होती थी। ठेकेदार और उनके कर्मचारियों पर जंगल में अवैध शिकार, लकड़ी कटाने, शोर-शराबा करने के आरोप लगते थे। इसके अलावा खेती के लिए कीटनाशक, यूरिया आदि डालने से जंगल की जमीन भी खराब होती थी। खेती नियमों को ताक पर रखकर होती थी। इस मामले की जांच केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने शुरू की। मंत्रालयों के प्रयास के बाद 2009 में खेती बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ तराई पूर्वी डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि खेती बंद होने के  परिणाम बेहतर आये हैं। पहले जंगल में क्लोन यूकेलिप्टस के पौधों का रोपण होता था, अब मिश्रित वन लगाये जा रहे हैं। इसमें फल समेत दूसरी प्रजातियां हैं। इससे जंगल में हरियाली बढ़ी है। हरियाली से बढ़ने और व्यवधान कम होने से हिरन, काकड़ समेत दूसरे वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है। 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग एसडीओ आरसी कांडपाल कहते हैं कि लीज खेती करने वालों के वाहन दिन भर चलते रहते थे। इससे शोर होता था और जंगल की शांति प्रभावित होती थी। अब स्थितियां बदल गई हैं। हरियाली से ज्यादा सुधार वन्यजीवों की संख्या में हुआ है। हिरन, हाथी समेत दूसरे वन्यजीवों के झुंड और अच्छी खासी संख्या देखी जा रही है। डीएफओ तराई केंद्रीय सनातन कहते हैं कि बाघ समेत जितने वन्यजीव रिपोर्ट हुए हैं, वह हमारे अनुमान से काफी ज्यादा हैं।


वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी
हल्द्वानी। वन विभाग अब लीज खेती बंद होने का विधिवत वैज्ञानिक अध्ययन कराने की तैयारी कर रहा है। डीएफओ धकाते कहते हैं कि इस काम में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed