{"_id":"65849ad981bd882cfe07e4a4","slug":"forest-department-team-reached-aarukhan-village-on-the-information-of-leopard-nainital-news-c-238-1-shld1020-1761-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तेंदुए की सूचना पर आरूखान गांव पहुंची वनविभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तेंदुए की सूचना पर आरूखान गांव पहुंची वनविभाग की टीम
Fri, 22 Dec 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के पास आरूखान गांव में तेंदुए की मौजूदगी के बाद से लोगों में दहशत है। तेंदुए से बचाव के लिए वन कर्मियों ने गांव के रास्ते की झाड़ियां साफ की। वहीं दूसरी ओर रात में जंगल में गई वन विभाग दल को तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया।
बुधवार की देर शाम नगर पालिका कर्मचारी आरुखान निवासी कंचन कुमार चंद ड्यूटी से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में झाड़ी से निकला तेंदुआ बाइक के सामने आ गया जिससे अनियंत्रित हुई बाइक तेंदुए से जा टकराई। हादसे में कंचन के पैर की हड्डी टूट गई। बृहस्पतिवार को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कंचन को छुट्टी दे दी है।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने रात में ही वन कर्मियों की टीम को आरूखान भेजा लेकिन घंटों गश्त करने के बाद भी टीम को तेंदुआ नजर नहीं आया। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने आरूखान के रास्ते के किनारे झाड़ियों को साफ कर जला दिया है।