{"_id":"656a3d766e86e8f8d3034d6b","slug":"forest-department-and-police-engaged-in-search-of-ranger-missing-for-two-days-haldwani-news-c-337-1-shld1034-3757-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो दिन से लापता रेंजर की खोजबीन में जुटा वन महकमा और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो दिन से लापता रेंजर की खोजबीन में जुटा वन महकमा और पुलिस
विज्ञापन
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे (55) दो दिन से लापता हैं। उनके परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन विभाग के साथ ही पुलिस टीम लापता रेंजर की खोजबीन में जुट गई है।
ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम से अपने घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु ने बताया कि परिवार वालों ने रेंजर से काफी समय से संपर्क न होने की जानकारी दी थी, इसके बाद वन विभाग की टीम संबंधित रेंज और संभावित स्थल पर उनकी तलाश कर रही है। उनके लापता होने के संबंध में परिवार वालों के साथ ही विभाग ने भी पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संभावित स्थल में खोजबीन की जा रही है।