{"_id":"571140074f1c1be7194a6b2b","slug":"forest-are-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा जंगल में आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा जंगल में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
जलते वन
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बेलबाबा मंदिर से आगे टांडा जंगल में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग से पेड़ के पत्ते जलने लगे और धुआं सड़क को घेर लिया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया। बेलबाबा मंदिर से रुद्रपुर जानेवाले रास्ते पर शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। धुआं के चलते रामपुर रोड पर आवागमन भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद एफएसओ इंद्रजीत आर्या के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच रोड के किनारे आग की लपटें उठ गई थी। फायर फाइर्ट्स ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू में कर लिया। इस बारे में डीएफओ सनातन का कहना है कि कोई बड़ी आग नहीं थी। कर्मचारियों के सहयोग से बुझा ली गई।
विज्ञापन