फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the first time, BJP councilors also opened the front, Councilor Dheeraj Pandey left the board meeting, other councilors also made allegations

पहली बार भाजपा पार्षदों ने भी खोला मोर्चा, पार्षद धीरज पांडे ने छोड़ी बोर्ड बैठक, अन्य पार्षदों ने भी लगाए आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
For the first time, BJP councilors also opened the front, Councilor Dheeraj Pandey left the board meeting, other councilors also made allegations
ध्यानार्थ
विज्ञापन

पहली बार भाजपा पार्षदों ने भी खोला मोर्चा
पार्षद धीरज पांडे ने छोड़ी बोर्ड बैठक, अन्य पार्षदों ने भी लगाए आरोप
हरीश पांडे
हल्द्वानी। यह पहला मौका था जब बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के मेयर जोगेंद्र रौतेला के खिलाफ मोर्चा खोला। कई ने तो मेयर की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान लगा दिए। अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाकर पार्षद धीरज पांडे ने बोर्ड बैठक ही छोड़ दी। वरिष्ठ भाजपा पार्षद धीरेंद्र रावत ने तो मेयर जोगेंद्र रौतेला पर उनका राजनीतिक पतन शुरू करने का आरोप तक लगा दिया। पार्षद राजेंद्र अग्रवाल ने बोर्ड बैठक में बजट नहीं लाने को लेकर जमकर हंगामा काटा।
मेरा राजनीतिक पतन शुरू हो गया: धीरेंद्र
धीरेंद्र रावत ने कहा कि बोर्ड बैठक में रखे प्रस्ताव संख्या दो, तीन और पांच विशेष प्रस्ताव में शामिल होने चाहिए। मेयर को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य प्रस्ताव में शामिल कर दिया है। नगर निगम ऑडिट वालों को क्या खिलाता है, जो ऐसे प्रस्ताव में आपत्ति नहीं लगाते हैं। आपके मेयर बनने के कारण मेरा राजनीतिक पतन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बताइए ढाई साल में मेरे वार्ड में क्या काम हुआ: धीरज
धीरज पांडे ने मेयर से कहा कि आपने ढाई साल में मेरे वार्ड में कौन से विकास कार्य किए हैं। हम हर बोर्ड बैठक में आते हैं और वापस चले जाते हैं। आप एक भी काम बता दीजिए। मैं बोर्ड बैठक छोड़कर जा रहा हूं। (यह कहकर बोर्ड बैठक छोड़कर चले गए।)
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कब रखे जाएंगे। मनोज
मनोज मठपाल ने कहा कि नए वार्डों में अब तक सफाई कर्मचारी नहीं रखे गए हैं। न ही कूड़ा गाड़ियां वार्ड में अभी तक चल पा रही हैं। आप बताएं कब तक सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे। ये प्रस्ताव बोर्ड की दूसरी बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ था।
बोर्ड बैठक में बजट क्यों नहीं रखा: राजेंद्र
राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि छह माह बाद आप बोर्ड बैठक कर रहे हैं। बोर्ड बैठक में इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं रखी गई हैं। ये बताइएं कि बोर्ड बैठक में बजट क्यों नहीं रखा गया। पहले बजट बोर्ड में रखों उसके बाद बोर्ड बैठक कराना।
1260 व्यापारियों का नहीं बढ़ेगा दुकान किराया
नगर निगम पांच साल में दुकान किराया बढ़ाता है। इस बार साढ़े बारह प्रतिशत दुकान किराया बढ़ना था। नगर निगम की 1260 दुकानें हैं। व्यापारियों की किराया नहीं बढ़ाने की मांग का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया था। बोर्ड ने एक वर्ष तक किराया नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही किराया जमा करने की छूट 30 जून से बढ़ाकर अगस्त 2021 कर दिया गया है।
तीन नामित पार्षदों की दिलाई गई शपथ
शासन ने चार पार्षदों को हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड का निर्दिष्ठ सदस्य नामित किया है। बोर्ड बैठक शुरू होने पर पहले कैलाश भट्ट, तरुण भट्ट और कृष्ण राम कोहली को शपथ दिलाई गई। भुवन चंद्र भट्ट अस्वस्थ होने के कारण बोर्ड बैठक में नहीं आए।
अब बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होंगे पत्रकार
नगर निगम में भारी हंगामे के बाद नगर निगम अब पत्रकारों को बोर्ड बैठक की कवरेज करने के लिए बैठक में शामिल नहीं होने देगा। नगर निगम के अधिकारी और मेयर पत्रकारों को बोर्ड बैठक के बाद ब्रीफिंग करेंगे। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि बोर्ड बैठक में पत्रकारों की कवरेज के दौरान कुछ पार्षद फोटो खिंचवाने के लिए बोर्ड बैठक में व्यवधान डालते हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित अन्य निगमों की बोर्ड बैठक में भी पत्रकारों को नहीं बैठाया जाता है। अब पत्रकारों को बोर्ड बैठक के बाद ब्रीफिंग कर दी जाएगी।
पार्षदों ने यह भी उठाए सवाल
पार्षद जैबा वारसी ने कहा कि निगम की बोर्ड में पार्षदों के प्रस्तावों में काम नहीं होता है इसलिए अब वे बोर्ड बैठक में प्रतिभाग नहीं करेंगी। पार्षद गुड्डु वारसी ने कहा कि धरातल में कोई काम नहीं हो रहे हैं। पार्षद जाकिर हुसैन ने कहा कि उनके वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन अभी तक उनके वार्ड में पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव तक नहीं रखा गया।

एक कथित पत्रकार ने लगाए नारे
एक कथित पत्रकार ने नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान हमारा मेयर कैसा हो, धीरेंद्र रावत जैसा हो के नारे लगा दिए। मेयर ने तुरंत कथित पत्रकार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप सदन से माफी मांगें। यह हल्द्वानी की सरकार है, यहां मजाक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed