{"_id":"658dda5e3053253bef0f70fa","slug":"fog-stopped-the-speed-of-trains-and-buses-passengers-got-worried-haldwani-news-c-337-1-ha11005-4683-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोहरे ने रोकी ट्रेन और बस की रफ्तार, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोहरे ने रोकी ट्रेन और बस की रफ्तार, यात्री हुए परेशान
Fri, 29 Dec 2023 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर यातायात पर पड़ रहा है। इससे बस और ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से काठगोदाम स्टेशन पहुंची। बाघ एक्सप्रेस भी अपने समय 9 बजकर 15 मिनट की बजाय एक घंटा देरी से 10 बजकर 26 मिनट पर स्टेशन पहुंची।
इधर रोडवेज की भी कुछ यही स्थिति है। कोहरे की वजह से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और पंजाब रूट की बस डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंचीं। आम तौर पर इस रूट की बस छह घंटे में हल्द्वानी पहुंच जाती हैं। कोहरे के कारण बस देर से अपने स्टेशन पहुंची।