फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five youths arrested with equipment of 15 lakh mobile towers

पंद्रह लाख के मोबाइल टावरों के उपकरण के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five youths arrested with equipment of 15 lakh mobile towers
भीमताल पुलिस की गिरफ्त में पांच चोर। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 लाख से अधिक के मोबाइल टावरों के उपकरण बरामद किए। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। पकड़े गए पांचों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रविवार को डिस्ट्रिक्ट पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से भीमताल पुलिस को सूचना दी गई कि आल्टो कार में बैठे पांच युवक पौड़ी से टावरों में लगने वाली चिप और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी करके आए हैं और उनकी लोकेशन भवाली के आसपास है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में एसआई अरुण राणा, सिपाही दर्शन चौधरी, वीर सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, हरीश जोशी को चेकिंग अभियान के लिए बाईपास में भेजा गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन में बैठे युवक अरविंद सिंह निवासी जिया नगला थाना शीशगढ़ बरेली के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वाहन से पांच अदद बीबीयू, बीटीएस यूनिट, चार अदद मोबाइल टावर के एसपीएस कार्ड, 10 अदद 94 किलो तांबे के तार के बंडल और अवैध तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी अरविंद सिंह, अजय कुमार, करण सिंह, विजयपाल और कांता प्रसाद निवासी जिला नगला थाना शीशगढ़ जनपद बरेली के हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल और चमोली के कुल पांच जगहों के टावरों से उपकरण चोरी किए गए हैं। इन आरोपियों पर पौड़ी और चमोली जिले में मुकदमा दर्ज है। भीमताल पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed