फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five year old girl went missing in Ramnagar

रामनगर में लापता हो गई पांच साल की बच्ची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five year old girl went missing in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। पूछड़ी की रहने वाली एक पांच वर्षीय बच्ची बुधवार की शाम करीब पांच बजे से लापता हो गई। परिजन उसे काफी देर तक तलाशते रहे लेकिन जब वह नहीं मिली तो सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और आसपास के बगीचों में बच्ची की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला। पूछड़ी नई बस्ती निवासी राजू की बेटी नीमा उर्फ निम्मो बुधवार को अचानक पांच बजे गायब हो गई। बताया जा रहा है नीमा उर्फ निम्मो को क्षेत्र का ही एक युवक ने चॉकलेट खिलाने के बहाने साथ ले गया था। तब से वह लापता चल रही है हालांकि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और आसपास के बगीचों को खंगाल रही है। वहीं पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन

इधर, बच्ची के लापता होने पर परिजनों का हाल बुरा है। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed