{"_id":"676f9a10ac84925f2f07fb1d","slug":"five-tourists-injured-when-tempo-traveler-overturns-in-kaladhungi-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुंबई के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर बीच सड़क पर पलटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुंबई के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर बीच सड़क पर पलटा, पांच घायल
Sat, 28 Dec 2024 11:56 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:56 AM IST
सार
नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुंबई के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। घायलों को राहगीरों और पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। पांच पर्यटकों को प्रारंभिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुंबई के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। घायलों को राहगीरों और पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। पांच पर्यटकों को प्रारंभिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ट्रैवलर में परिवार के 15 लोग और एक चालक था। शुक्रवार को नगर से पांच किलोमीटर दूर कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर प्रिया बैंड के पास तीव्र मोड़ पर टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो ट्रैवलर पलटते ही उसमें सवार 16 यात्रियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि हादसे में राजेश्री घोड़के, प्रमोद घोड़के, साहीली घोड़के, हदया घोड़के, सरिता घोड़के घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्दी दे दी गई। चालक ने बताया की गाड़ी के ब्रेक फेल हो गये थे। टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी 15 सदस्य ठाणे निवासी घोड़के परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बचा
चालक प्रताप राणा ने बताया कि प्रिया बैंड मोड़ से आधा किलोमीटर पहले गाडी को ठंडी करने के लिए रोका था। इसके बाद से वह गाड़ी को धीरे-धीरे ला रहा था। तभी ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद चालक ने एक मोड़ काटने के बाद समझदारी दिखाते हुए वाहन को तीव्र मोड पर पलटा दिया। वाहन अगर खाई की ओर गिरता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन