फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five police personnel suspended including policeman in negligence

लापरवाही में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मी निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five police personnel suspended including policeman in negligence
सितारगंज। पुलिस के उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए बगैर इनामी हत्यारोपी को पकड़ने गई नानकमत्ता पुलिस से एके-47 राइफल छीनने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे पुलिस की घोर लापरवाही मानते हुए दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह भंडारी करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि शुक्रवार को राधपुरी थाना हजारा जिला पीलीभीत, यूपी निवासी नानकमत्ता थाने के इनामी हत्यारोपी जसवंत उर्फ जस्सा को गिरफ्तार करने के लिए नानकमत्ता थाना पुलिस टीम गई थी। टीम ने दबिश देने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी। दबिश के दौरान थाने की राइफल एके-47 को इनामी हत्यारोपी ने छीन लिया था। एसएसपी ने इसे पुलिस टीम की घोर लापरवाही बताते हुए टीम के सदस्य एसआई जितेंद्र खत्री, कांस्टेबल वीरेंद्र बोरा, कांस्टेबल प्रकाश सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र थापा व कांस्टेबल नवनीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम से लूटी एके-47 कंबोजनगर जंगल में मिली
नानकमत्ता। तीन साल से फरार पत्नी की हत्या के इनामी आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से आरोपी और उसके पुत्रों की ओर से छीनी गई एके-47 राइफल पुलिस ने कंबोजनगर के जंगल से बरामद कर ली है। पुलिस को सभी आरोपियों के शारदा नदी पार कर नेपाल जाने की आशंका है। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्ष ने फरार हत्यारोपी और उसके पुत्रों के खिलाफ थाना हजारा में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम प्रतापपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र खत्री के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुलिस टीम ने ग्राम वीरखेड़ा चौकी रामनगरा थाना माधोटांडा यूपी में दबिश दी थी और तीन साल से फरार ढाई हजार के फरार हत्यारोपी जसवंत सिंह को पकड़ने गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को नाजायज बंदूक व कारतूस के साथ पकड़ भी लिया था, लेकिन हत्यारोपी के पुत्र करमजीत सिंह और कृष्णा सिंह उर्फ किन्नू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पकड़े गए हत्यारोपी को छुड़ाने के साथ ही आरोपी पुलिस की एके-47 भी छीनकर फरार हो गए थे।
रविवार को एके-47 राइफल छीनकर फरार इनामी हत्यारोपी व उसके दो पुत्रों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने एसओजी, एसटीएफ तथा माधोटांडा पुलिस के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाया तो पुलिस का बढ़ता दबाव देख आरोपी लूटी गई एके-47 कंबोजनगर जंगल किनारे फेंककर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

प्रतापपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र खत्री की तहरीर पर फरार जसवंत सिंह के खिलाफ माधोटांडा थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तथा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट की तहरीर पर आरोपी जसवंत सिंह व उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 307 तथा 394 में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ इनाम राशि बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed