फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five people bought land on stamp paper and built a house

Nainital News: पांच लोगों ने स्टांप पर जमीन खरीदकर बना लिया मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five people bought land on stamp paper and built a house
हल्द्वानी। सीएम के निर्देश पर 100 गज (900 वर्गमीटर) से कम बैनामे वाली जमीनों की जांच के तीसरे दिन भी चौंकाने वाले खुलासे हुए। डीडीए अधिकारियों ने देवला तल्ला में कुल 15 प्लाॅट की जांच की। इसमें दो भू-स्वामियों के पास बैनामे के कागज तो मिले लेकिन नक्शा गायब था। तीन ऐसे मामले मिले जिसमें स्टांप पर भूमि का क्रय किया गया था। वहीं, रामनगर में भी प्लाॅटों की जांच की गई।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवला तल्ला पजाया, गौलापार में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 15 प्लाॅटों की रजिस्ट्री की जांच की गई। दो प्लाॅटों की रजिस्ट्री बैनामे की प्रति संबंधित व्यक्तियों की ओर से उपलब्ध कराई गई। इस दौरान भवन के मानचित्र की स्वीकृति नहीं लेने का खुलासा हुआ। तीन व्यक्तियों ने स्टांप पर भूमि क्रय की थी। मौके पर 5 प्लॉट खाली पाए गए, जिसका सत्यापन मौके पर मिले संबंधित क्रेताओं से किया गया। पांच व्यक्तियों की ओर से बैनामे की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं, दूसरी टीम ने ग्राम गौजाजाली उत्तर, बरेली रोड हल्द्वानी में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 15 प्लाॅटों का सत्यापन किया। सभी भू-स्वामियों ने अपने-अपने भूखंडों की रजिस्ट्री/ बैनामे की प्रति मौके पर दिखाई। दो ने मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था जबकि 10 ने कराया था। तीन व्यक्ति मौके पर स्वीकृत मानचित्र की प्रति नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


तीसरी टीम ने पूछड़ी रामनगर में 21 प्लाॅटों का सत्यापन किया। 11 व्यक्तियों ने अपने अपने प्लाॅटों की रजिस्ट्री/बैनामे की प्रति दिखाई गई। दो लोगों ने भूमि स्टांप पर क्रय की थी। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल ने टीम के साथ नैनीताल, भवाली में चलाए गए अभियान में कुल 20 भवनों का निरीक्षण किया। अधिकतर लोगों के पास प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र नहीं थे और न ही वे विक्रय पत्र दिखा सके। भवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल 15 भूखंडों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के उपरांत संबंधित के खिलाफ उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन व विकास अधिनियम और उत्तराखंड भवन उप विधि का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -विजय नाथ शुक्ल, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed