{"_id":"5da8d19f8ebc3e01734785b5","slug":"five-fake-notes-of-two-thousand-were-caught-in-the-state-bank-haldwani-news-hld360820113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दो हजार के पांच नकली नोट स्टेट बैंक में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दो हजार के पांच नकली नोट स्टेट बैंक में पकड़े गए
विज्ञापन
Ruppe
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दो-दो हजार रुपये के पांच नकली नोट पकड़े गए। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोगों से पूछताछ की है लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
नैनीताल रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर 2019 को भीम सिंह ह्यांकी ने दो-दो हजार रुपये के पांच नोट यानी 10 हजार रुपये मशीन के माध्यम से जमा किए। जांच के दौरान यह गड़बड़ी बैंक अधिकारियों ने पकड़ ली। इस मामले में बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक मुरली मनोहर मेहता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धारा 489 बी के तहत भीम सिंह ह्यांकी पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाल विक्रम सिंह राठौर और एसएसआई कश्मीर सिंह ने संदेह के दायरे में आए हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोगों से पूछताछ की।
पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर ने ही पैसा दूसरे व्यक्ति को दिया था। हिस्ट्रीशीटर को किस व्यक्ति से पैसा मिला, यह रहस्य बना हुआ है। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने कोतवाली पुलिस को इस मामले को गंभीरता लेने की सलाह दी है। विवेचना की जिम्मेदारी भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
नेपाल से आती है नकली करेंसी
हल्द्वानी। पिछले साल अंबाला पुलिस ने दिल्ली में नकली नोट छापने वाले सरगना को गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया कि दिल्ली में नकली नोट छापने वाले सरगना शाहिद हसन का एक एजेंट नेपाल में भी था। सरगना ने नेपाल से ही नकली नोट छापने की ट्रेनिंग ली थी और वहां अपने एजेंट लोचन भट्टाचार्य से पूरी तरह संपर्क रखता था। लोचन भट्टाचार्य भी नकली इंडियन करेंसी नेपाल से भारत भेजता था। पंजाब पुलिस ने सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए थे।
पूछताछ से पता चला कि गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाले शाहीद हसन है, जो अपने बेेटे शहाबुद्दीन के साथ नोटो के अपने इंटरनेशनल गिरोह को चलाता है। पुलिस ने शाहिद हसन ने दिल्ली स्थित घर में छापामारी कर 1.45 लाख के और नकली नोट बरामद किए थे। एसआईटी ने दिल्ली में सरगना के घर से ही एक स्कैनर, प्रिंटर व कटर भी बरामद कर लिया है।
जसपुर में भी पकड़े गए थे नकली नोट
ऊधमसिंह नगर के जसपुर की पुलिस ने 25 सितंबर 2018 को दो-दो हजार के 47 नकली नोट बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी इस्माइल, सिकंदर साहनी और सीतापुर जिले के बिसवा निवासी मनीष बाजपेई शामिल हैं।
नोटबंदी के बाद पकड़े गए थे नकली नोट
हल्द्वानी। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक ने कोतवाली थाने में सौ-सौ रुपये के नकली नोट भेजे जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी प्रकार रिजर्व बैंक ने बनभूलपुरा थाने में दी नैनीताल बैंक से भेेजे गए नकली नोट के बारे में मुकदमा दर्ज कराया था। यहां से 500 और 1000 के करीब एक लाख मूल्य के नकली नोट पकड़े गए थे। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने किया था लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया।
बनभूलपुरा में पकड़े गए थे नकली नोट
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने 14 जून 2015 को लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा में छापा मारकर मुरादाबाद के शहनवाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 88 निर्मित और 74 अर्द्ध निर्मित सौ-सौ रुपये के नोट बरामद किए थे। सौ-सौ रुपये के 171 स्टैंप भी बरामद हुए थे।