फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   five boys will return to ramnagar from tamil nadu

तमिलनाडु में फंसे पांच युवा लौटेंगे रामनगर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
five boys will return to ramnagar from tamil nadu
NA - फोटो : AMAR UJALA
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के पांच युवा रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए थे। उन्हें वहां एक कैमिकल फैक्ट्री में काम मिल गया। लॉकडाउन के कारण वे कंपनी के कमरे में ही कैद हो गए हैं। कैमिकल फैक्ट्री प्रबंधन उन्हें रामनगर आने नहीं दे रहा था। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आया। कोतवाल ने युवाओं के परिजनों से फैक्ट्री के इंजीनियर का नंबर लेकर बात की। युवाओं को नहीं भेजने पर मुकदमा कर कार्रवाई करने को कहा तो फैक्ट्री प्रबंधन युवाओं को भेजने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु में फंसे युवाओं के परिजन ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी से मिले और ज्येष्ठ प्रमुख ने कोतवाल रवि कुमार सैनी से कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस पर कोतवाल ने कैमिकल फैक्ट्री के इंजीनियर से फोन पर बात कर युवाओं को भेजने को कहा। रामनगर के गांव नई बस्ती लालढांग के रहने वाले अजय आर्य, कपिल कुमार, विकास सैनी, रोहित सैनी और आकाश सैनी ने फोन पर बताया कि उनके पास कंपनी के इंजीनियर आए थे और उन्होंने कहा कि उनको घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। अब वह रामनगर आ सकेंगे, इसके लिए अमर उजाला का आभार, जिसने अपनी व्यथा सुनी और प्रमुखता से प्रकाशित किया। दूसरी ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि वहां का प्रशासन उनके आने की व्यवस्था करा रहा है, उम्मीद है कि वह जल्द रामनगर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed