फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fish cages installed in the lake to conserve Asela fish

Nainital News: असेला मछली के संरक्षण के लिए झील में फिश केज स्थापित किए

Fri, 17 Apr 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fish cages installed in the lake to conserve Asela fish
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित जंतु विज्ञान विभाग ने नैनीझील के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक पहल की है। इसी क्रम में असेला के नाम से जानी जाने वाली स्नो ट्राउट मछली का पुनर्स्थापन कार्य शुरू किया गया है। विभाग ने झील में फिश केज स्थापित किए हैं जिनमें प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से प्रजनन कराई गई मछलियां छोड़ी गई हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि स्नो ट्राउट मछली पानी में उगने वाले शैवाल (काई) को खाकर जल की गुणवत्ता बनाए रखती है। इससे झील में बढ़ रही अत्यधिक काई की समस्या का प्राकृतिक समाधान होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. एचसीएस बिष्ट के अनुसार, राज्य मत्स्य विभाग के सहयोग से भविष्य में भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में भी ऐसे केज लगाए जाएंगे। इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर पालिका और सिंचाई विभाग का सहयोग रहा है। यह पहल जैव-विविधता के संरक्षण और झीलों की पर्यावरणीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. रीतेश साह, प्रो. आशीष मेहता आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed