{"_id":"5745f7b34f1c1bdb4269075f","slug":"first-the-plain-districts-of-kumaon-garhwal-booby","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं का मैदानी जिला अव्वल तो गढ़वाल का फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं का मैदानी जिला अव्वल तो गढ़वाल का फिसड्डी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 26 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खुशी में झूमते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में कुमाऊं का मैदानी जिला ऊधमसिंह नगर जहां अव्वल रहा, वहीं गढ़वाल का मैदानी जिला हरिद्वार फिसड्डी हो गया। हाईस्कूल मेरिट में बागेश्वर जहां अपना खाता भी नहीं खोल सका वहीं इंटर में टिहरी का मात्र एक छात्र ही वरीयता सूची में जगह बना सका।
यदि मैदानी जिलों की बात करें तो हाईस्कूल में कुमाऊं के मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर के 19 छात्रों ने वरीयता सूची में जगह बनाई। इंटर में भी ऊधमसिंह नगर के सबसे ज्यादा 14 छात्र सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। हाईस्कूल और इंटर में गढ़वाल के मैदानी जिला हरिद्वार के तीन-तीन छात्र ही मेरिट सूची में शामिल हो पाए। हाईस्कूल में उत्तरकाशी के 18, चमोली के 16, नैनीताल के 14, अल्मोड़ा के 13, देहरादून और रुद्रप्रयाग के 13-13 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। इसके अलावा पौड़ी के पांच, टिहरी के चार और चंपावत के दो छात्र ही वरीयता सूची में जगह बना पाए।
यदि बात इंटरमीडिएट की करें तो ऊधमसिंह नगर के सबसे अधिक 14 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। इसके बाद वरीयता सूची में नैनीताल जिला रहा जहां के 12 छात्र मेरिट में स्थान बना पाने में सफल रहे। चमोली के नौ छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। बागेश्वर के दो छात्रों ने सूची में जगह बनाकर जिले की लाज बचाई। अल्मोड़ा के आठ छात्र वरीयता सूची में जगह बना पाए।