फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   First marriage promise, then revenge

पहले शादी का वादा फिर बदला इरादा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
First marriage promise, then revenge
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी अधिवक्ता ने कहा कि वह लंबे समय से हाईकोर्ट में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ काम कर रहीं हैं। 2017 में वरिष्ठ अधिवक्ता ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने भी सहमति दे दी। इसके बाद उनमें नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

2020 में वरिष्ठ अधिवक्ता शादी की बात करने के लिए उसके घर पहुंचा था, लेकिन अब वह शादी की बात से मुकर गया है। कहा कि जब उसने वरिष्ठ अधिवक्ता से शादी करने के लिए कहा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि वह अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने पुलिस से शिकायत कर काउंसिलिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सोनू बाफिला ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों को बातचीत के लिए कोतवाली बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed