{"_id":"60e3584c8ebc3ebc68764c37","slug":"first-bus-from-haldwani-to-dehradun-haldwani-news-hld430169884","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से देहरादून को गई पहली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी से देहरादून को गई पहली बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन ने करीब ढाई महीने बाद हल्द्वानी से देहरादून बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। सोमवार को हल्द्वानी डिपो की बस शाम 8:30 बजे रवाना हुई। इसमें 48 यात्री गए। इस बस को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। अगर यूपी ने बस को अपने क्षेत्र में नहीं रोका तो मंगलवार से बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। हल्द्वानी एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। फिलहाल एक बस चलाई जा रही है। जल्द बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
परिवहन विभाग का सर्वर हुआ डाउन
हल्द्वानी। सर्वर डाउन होने के कारण सोमवार को आरटीओ कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। इससे आवेदकों को निराशा हाथ लगी। सोमवार को लोड ज्यादा होने के कारण सर्वर करीब दो घंटे तक डाउन रहा। सर्वर डाउन होने के कारण कार्य प्रभावित रहा। इस कारण लोगों के विभाग से जुड़े कार्य नहीं हो सके। एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में सभी काम पूर्व की भांति शुरू हो गए हैं। सर्वर डाउन के चलते कार्य में बाधा पहुंची है।