फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing in Ramnagar

संदिग्ध हाल में युवक को लगी गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Firing in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। गूलरघट्टी में एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि घायल ने अज्ञात युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

खताड़ी निवासी सौरभ लाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने दोस्त प्रथम उर्फ प्रिंस के साथ बाइक से गूलरघट्टी जा रहा था। गूलरघट्टी में एक स्थान पर शौच के लिए बाइक रोकी। जब वह शौच कर रहा था, तभी किसी अज्ञात युवक ने उसकी जेब में तमंचा डालकर गोली चला दी है। गोली उसके दाएं जांघ में लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से परिजन ब्रजेश अस्पताल ले गए। उधर, कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। फिर भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सौरभ के दोस्त प्रथम से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed