{"_id":"59d6996e4f1c1bb8538b6192","slug":"firing-and-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में अब पूर्व सभासद के घर हुई फायरिंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में अब पूर्व सभासद के घर हुई फायरिंग!
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर दहशत फैलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रजा पैलेस में आम और लीची के विवाद में एक जान जाने के बाद भी मामला सुलटता नहीं दिख रहा है। अब पूर्व सभासद नजाकत हुसैन ने आरोप लगाया है कि उसके घर में छह राउंड फायर किए गए। उन्होंने गोली के खोखे भी दिखाए। हालांकि फायरिंग की आवाज किसी ने नहीं सुनी। न ही भगदड़ या अफरातफरी जैसी बात सामने आई। पुलिस ने नामजद तहरीर ले ली है और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात की जा रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला भवानीगंज निवासी नजाकत हुसैन ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे चार लोग उसके घर आए और फायरिंग शुरू कर दी। मकान की दीवारों पर गोलियां लगीं। नजाकत ने बताया कि उसका अकरम ट्रांसपोर्टर से जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
छले दिनों उसे फंसाने के लिए अकरम ट्रांसपोर्टर ने अपने ही नौकर शाहनवाज उर्फ सानू के हाथ में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तब से अकरम जेल में बंद है। नजाकत ने आरोप लगाया है कि उसकी इशारे पर ही फायरिंग की गई है। नजाकत ने खुद को जान, माल का खतरा बताया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है। सबूत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि 13 सितंबर को शाहनवाज उर्फ सानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अकरम ने पूर्व सभासद नजाकत हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया था मगर सानू की पत्नी ने अकरम और उसके बेटे को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने अकरम को गिरफ्तार कर लिया था।