फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in Haldwani

कबाड़ में आग लगी कार और जेसीबी क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire in Haldwani
हल्द्वानी। बरेली रोड उजाला नगर स्थित कबाड़ में शुक्रवार सुबह आग लगने से कार और जेसीबी जल गईं। दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। चर्चा है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर कबाड़ में फेंक दी, जिससे आग लगी है।
विज्ञापन

बरेली रोड उजालानगर में एक व्यक्ति का कबाड़ का गोदाम है। गोदाम के पास कबाड़ में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आसपास के लोगों ने कबाड़ से धुआं उठता देखकर सूचना अग्निशमन विभाग को दी। वहीं पास खड़ी जेसीबी और कार भी आग की चपेट में आई गईं। दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मारुति 800 और मो. अनस की जेसीबी (यूके 04 एच 2638) के टायर और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बनभूलपुरा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

फास्ट फूड वैन में लगी आग
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर शुक्रवार शाम फास्ट फूड की वैन में अचानक आग लग गई।
मल्ली बमौरी निवासी मनीष सोनकर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे खालसा स्कूल के पास अपने फास्ट फूड की वैन खड़ी कर ओपनिंग कर रहा था। इसी समय वैन में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोग आग की लपटें देखकर भाग खड़े हुए। सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरिया और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वैन में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग गैस सिलिंडर से लगी या अन्य कारणों से लगी। इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed