फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in Gaurikalan Village Kichcha

गोरीकलां में लगी आग से सात बकरियों की मौत, दो झुलसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire in Gaurikalan Village Kichcha
किच्छा में इन तीनों का आशियाना जल गया। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। निकटवर्ती ग्राम गोरीकलां में लगी भीषण आग से तीन घर जल गए। सात बकरियों की मौत हो गई। तीनों परिवारों का लाखों रुपये का सामान जल गया। तहसीलदार सुरेश चंद्र बुढलाकोटी ने मौके पर पहुंचकर तीनों परिवारों को आर्थिक मदद देकर आंगनबाड़ी केंद्र में उनके रहने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

गोरी कलां गांव निवासी शमा, शाकिर, साबिर मजदूरी करते हैं। उनके परिजन शुक्रवार को अपना आधार कार्ड ठीक करवाने के लिए किच्छा आए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उनके घरों में आग लग गई। इससे जलकर शाकिर की सात बकरियां मर गईं जबकि दो बकरियां और एक गाय झुलस गई।
विज्ञापन

गांव के वार्ड सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि उनके घरों में रखे फ्रिज, टीवी, साइकिल, बिस्तर, अनाज समेत सभी सामान जल गया। आग बुझाने के लिए सभी ग्रामीण जुटे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने प्रत्येक परिवार को 3,800 रुपये की फौरी मदद का चेक सौंपा। बताया कि घटना में बेघर हुए तीन परिवारों के रहने की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्र में करवाई गई है। घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed