फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in five huts, cylinder bursts

पांच झोपड़ियों में लगी आग, सिलिंडर फटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in five huts, cylinder bursts
भीषण अग्नि कांड में हाथी खाल गांव में राख हुई पांच झोपडियां - फोटो : HALDUCHOD
हल्द्वानी/हल्दूचौड़। गोरापड़ाव हाथीखाल में सोमवार दोपहर पांच झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग से झोपड़ी में रखा एक गैस सिलिंडर भी फट गया। हादसे में एक बकरी और भैंस के बच्चे की मौत हो गई। एक अन्य भैंस बुरी तरह झुलस गई। साथ ही तीन साइकिल, बाइक, खाने का सामान, बिस्तर, जेवरात, 60 हजार रुपये की नकदी आदि खाक हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र में हरीश श्रीवास्तव, बाबूराम, रोहताश, गंगाराम और प्रेमपाल की झोपड़ियां थीं। रोज की तरह वे काम पर गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बटाईदार बाबूराम की झोपड़ी में आग लग गई। बाबूराम का परिवार झोपड़ी के बाहर था। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा सिलिंडर फट गया। सिलिंडर के फटने से आग तेजी से फैल गई और दूसरी झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने आग बुझाई। आग से काफी नुकसान हो चुका था। सारा अनाज, बिस्तर, नकदी, जेवरात आदि सब जल गया। मजदूरों का कहना था कि सालों की कमाई एक ही झटके में तबाह हो गई। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। टीम में प्रकाश मेर, प्रकाश राम, विपिन चौहान, देवेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश, श्याम सिंह, रमेश बंगारी, गणेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed