फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire erupted in Kumaon broadband office

कुमाऊं ब्राडबैंड कार्यालय में भड़की आग 

Fri, 13 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 13 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire erupted in Kumaon broadband office
आग से जला एनेलॉग सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 कुमाऊं ब्राडबैंड कार्यालय में भड़की आग ने केबल नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। इससे लगभग 12 हजार लोगों की सेवाएं बाधित हो गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। 
जजी के पास कुमाऊं ब्राडबैंड का कार्यालय है। कार्यालय में कुमाऊं का कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से कुमाऊं के 12 हजार उपभोक्ताओं को केबल का प्रसारण किया जाता है। कार्यालय के मालिक तारिक ने बताया कि रात्रि लगभग दो बजे शार्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन

कार्यालय में तीन लड़के गोपाल, हयात और दीपक मौजूद थे। गोपाल ने फायर उपकरण उठाकर सिस्टम में नीचे लगी आग को बुझा दिया। कुछ ही देर बाद आग सिस्टम के ऊपरी हिस्से में पहुंच गई और तेजी से फैल गई। कमरे में धुआं भरते देख तीन लड़के बाहर आ गए और आग फैलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि एनलॉग और डिजिटेल सिस्टम दोनों प्रभावित होने से केबल का प्रसारण ठप हो गया। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे एनलाग सिस्टम को ठीक कर कुछ चैनेल का प्रसारण शुरू किया गया। डिजिटल सिस्टम को ठीक करने का काम देर शाम तक जारी था। तारिक का कहना था कि मुख्य सिस्टम तो बच गया मगर तारों के चपेट में आने से काफी नुकसान हुआ है। 



शार्ट-सर्किट से लगी आग, नुकसान 
 शार्ट-सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। आवास-विकास निवासी अशोक सिंह डिश-केबल का काम करते हैं। कमरे में डिश-केबल के अलावा सेटटॉप बाक्स और अन्य सामान रखा हुआ था। धुंआ उठतना देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत फैल चुकी थी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन कमरे में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed