{"_id":"65f0a1edddaf2c31cc0f83f4","slug":"fire-broke-out-in-the-main-gate-of-the-resort-during-the-wedding-ceremony-creating-panic-among-the-wedding-guests-kitchha-news-c-237-1-shld1013-101246-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: शादी समारोह के बीच रिजॉर्ट में में लगी आग, बरातियों और घरातियों में मची खलबली; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: शादी समारोह के बीच रिजॉर्ट में में लगी आग, बरातियों और घरातियों में मची खलबली; लाखों का नुकसान
Wed, 13 Mar 2024 12:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:16 PM IST
सार
सितारगंज रोड के किनारे यूपी के ग्राम उत्तमनगर के एक रिजॉर्ट के मुख्य द्वार पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। घटना के समय वहां शादी समारोह का आयोजन चल रहा था।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितारगंज रोड के किनारे यूपी के ग्राम उत्तमनगर के एक रिजॉर्ट के मुख्य द्वार पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। घटना के समय वहां शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। आग की लपटें देख बरातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर किच्छा और रुद्रपुर से पहुंचे दमकल वाहनों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि जल्द आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उत्तमनगर निवासी अमृतपाल की बेटी सोनी की मंगलवार को उतरसिया महोलिया से संधू रिजॉर्ट में बरात आई थी। बताते हैं कि शाम करीब चार बजे अचानक रिजॉर्ट के मुख्य द्वार पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी जिससे वहां बरातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर किच्छा और रुद्रपुर से दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: भीमताल में अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन, राजस्व विभाग की जांच में हुआ खुलासा; निकली नौ नाली भूमि
विज्ञापन
रिजॉर्ट के स्वामी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य द्वार के जिस केबिन में आग लगी थी उसमें सजावट के कपड़े रखे थे जिसे समय से बुझा लिया गया। इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने कहा कि घटना के समय रिजॉर्ट में डेढ़ सौ से अधिक घराती और बराती थे। दावा किया कि करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है।