फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire broke out in spare parts shop

Nainital News: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग

Wed, 20 Mar 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in spare parts shop
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा में हाईवे किनारे स्पेयर पार्ट्स एवं वर्कशॉप की दुकान में शॉर्ट सर्किट से सोमवार की देर रात आग लग गई। आग से दुकान में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि सोमवार की देर रात 12:30 बजे के आसपास हाईवे किनारे जितेंद्र कुमार पुत्र सतपाल सिंह के बालाजी आटो स्पेयर पार्ट्स व वर्कशॉप की दुकान में आग लग गई। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी व तीन बाइक भी जल गई। दुकान स्वामी ने बताया कि आगजनी से उन्हें करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed