Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire broke out in a garbage dump at the trenching ground in haldwani

ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में धधकी आग: रात से सुबह तक धुआं-धुआं, नगर निगम प्रशासन ने पाया काबू

Tue, 17 Nov 2026 08:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 17 Nov 2026 08:51 PM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में सोमवार रात कूड़े के ढेर में आग भड़क गई, जिससे मंगलवार सुबह तक आसपास धुएं का गुबार छाया रहा। नगर निगम ने दो पानी के टैंकरों से छिड़काव कर आग बुझाई। 

विज्ञापन
Fire broke out in a garbage dump at the trenching ground in haldwani
आग की घटना

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौलापार बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में सोमवार की रात कूड़े के ढेर में आग भड़क गई। वहां तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना नगर निगम प्रशासन को दी। मंगलवार सुबह तक ट्रंचिंग ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार नजर आया। इस पर निगम प्रशासन की ओर से टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया गया। गौरतलब है कि ट्रंचिंग ग्राउंड में जंगल की ओर पड़े कूड़े में अक्सर आग की घटना सामने आती रही है। देर रात भी यहां ढेर में आग धधक गई थी। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया ने बताया कि आग बुझाने के लिए दो पानी के टैंकर ट्रंचिंग ग्राउंड भेजे गए थे।

विज्ञापन

कूड़ा वाहन चालकों को पढ़ाया साेर्स सेग्रिगेशन का पाठ
हल्द्वानी नगर निगम के वार्डाें से डाेर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहन चालकों को घर-घर से कूड़ा अलग-अलग लेने के लिए जागरूक किया गया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया ने मंगलवार को चालकों की बैठक लेते हुए बताया कि कूड़ा वाहन में गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, सेनिटरी कूड़ा और विशेष देखभाल वाला कचरा अलग-अलग लेने के लिए जगह सुनिश्चित की गई है। कूड़ा वाहन चालक निश्चित स्थान पर ही कूड़ा डलवाएं। डॉ.टोलिया ने बताया कि सोर्स सेग्रिगेशन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed