फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out in Yashpal Arya's banquet hall godown

यशपाल आर्या के बैंक्वेट हाल के गोदाम में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Yashpal Arya's banquet hall godown
हल्द्वानी। छड़ायल नयाबाद में पूर्व मंत्री यशपाल आर्या के बैंक्वेट हाल के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। आग से फाइबर, लकड़ी, क्राकरी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग को काबू में किया।
विज्ञापन

छड़ायल नयाबाद में रिया पैलेस के पीछे बैंक्वेट हाल के गोदाम में रविवार की सुबह करीब दस बजे गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा। पैलेस के कर्मचारी प्रकाश, कमल, आकाश और विकास दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। आग विकराल होने पर कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्या और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस और फायर स्टेशन अधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग को काबू में कर लिया। इस दौरान गोदाम में रखे कपड़े, गेट और मंच सजावट के सामान, फर्नीचर, वर्तन टेबल, कुर्सियां सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। पता चला कि गोदाम में मुरादाबाद का ठेकेदार गुड्डू शादी और कैटरिंग का सामान रखता था। वह पूर्व मंत्री का इसका किराया देता था। यशपाल आर्या के घटनास्थल पर पहुंचने पर ठेकेदार गुड्डू उनके पैरों पर गिर पड़ा। उसने कहा कि उसका बस कुछ बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed