फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out in Kainchi forest, panic in surrounding villages

Nainital News: कैंची के जंगल में लगी आग, आसपास के गांवों में दहशत

Wed, 29 May 2024 05:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 29 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Kainchi forest, panic in surrounding villages
वाली-अल्मोड़ा हाईवे पर नाप भूमि में लगी आग बुझाते वन कर्मी। 
भवाली (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कैंची मंदिर से रातीघाट मार्ग की ओर हरतपा से लगी नाप भूमि के जंगल में मंगलवार शाम चार बजे अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें देख आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। साथ ही तेज हवाओं के साथ आग मंदिर की ओर पहाड़ी पर स्थित आबादी क्षेत्र में बढ़ गई। जंगल की आग तेजी से बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि गनीमत रही की आग जंगल से फैलते हुए कैंची मंदिर की ओर नहीं पहुंच पाई। वन बीट अधिकारी प्रेम ने बताया कि जंगल से लगी एक नाप भूमि पर मंगलवार की दोपहर बाद आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग को जंगल में फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। उन्होंने कहा कि जिस जगह आग लगी वह कैंची मंदिर से दूर था। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि आग नाप भूमि पर लगी थी। टीम को भेजकर आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग से मंदिर की ओर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। निगलाट के ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने कहा कि जंगल की आग बढ़ने से श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को धुएं की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आग मंदिर परिसर तक नहीं पहुंच पाई थी। उधर नैनीताल पुलिस की ओर से कहा गया है कि जंगल की आग कैंची मंदिर से काफी दूर थी, जिसे वन विभाग और दमकल की टीम ने समय रहते बुझा लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed