फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out in a closed two-story house in haldwani

हल्द्वानी: बंद पड़े दो मंजिला मकान में धधकी आग, दमकल ने पाया काबू; छह माह से विदेश में रह रहा था परिवार

Tue, 13 Oct 2026 08:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 13 Oct 2026 08:53 PM IST
सार

मुखानी कोतवाली के छड़ायल मोड़ के पास मंगलवार रात दो मंजिला मकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने दमकल को सूचना दी, टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के मुताबिक मकान छह माह से बंद पड़ा था। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a closed two-story house in haldwani
बंद पड़े दो मंजिला मकान में धधकी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली के छड़ायल मोड़ के पास मंगलवार रात दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। खिड़की से लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि रात करीब 7:30 बजे दमकल कार्यालय पर आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिस मकान में आग लगी थी, वह छह माह से बंद पड़ा है और परिवार विदेश में रह रहा है। शुरुआती जांच में स्टेबिलाइजर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। भवन स्वामियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed