{"_id":"6a2339ba3199b62d650d6b51","slug":"fire-audits-conducted-at-23-institutions-in-the-district-nainital-news-c-238-1-shld1020-126739-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिले में 23 संस्थानों में हुआ फायर ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिले में 23 संस्थानों में हुआ फायर ऑडिट
Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए एक व्यापक फायर ऑडिट और निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 23 संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड और एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार और अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने नैनीताल में नौ संस्थानों का ऑडिट किया। इनमें राज्य अतिथि गृह, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय और क्लब हाउस प्रमुख थे। निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
हल्द्वानी और रामनगर की अग्निशमन टीमों ने भी अपने क्षेत्रों में 14 संस्थानों का निरीक्षण किया। इनमें बैंक, होटल, रिजॉर्ट और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे। फायर सर्विस विभाग ने भविष्य में नियमित निरीक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।