फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire at a jeweler shop near Ramlila Maidan Haldwani causes panic

Uttarakhand News: सोना गलाने के लिए जलाई आग से धुआं हो गई दुकान की चमक, उठीं लपटों पर लोगों ने ऐसे पाया काबू

Wed, 15 Oct 2025 10:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Oct 2025 10:27 AM IST
सार

रामलीला मैदान के सामने ज्वैलर्स की दुकान में सोना गलाने के दौरान मंगलवार सुबह पौने 11 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire at a jeweler shop near Ramlila Maidan Haldwani causes panic
सोने की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रामलीला मैदान के सामने ज्वैलर्स की दुकान में सोना गलाने के दौरान मंगलवार सुबह पौने 11 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

बाजार क्षेत्र निवासी वेद भोला की आशु ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार को प्रतिष्ठान में आभूषण बनाने के लिए सोने को गलाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान एकाएक आग फैल गई और इसकी चपेट में दुकान का फर्नीचर सहित अन्य सामान आ गया।

विज्ञापन

तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग पर काबू पा लिया। दुकान के सामने बाजार का रास्ता होने के कारण यहां लोगों की भीड़ लग गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आग की सूचना मिली थी। दमकल वाहन मौके के लिए भेजा जा रहा था। इसी दौरान फोन आया कि आग बुझा ली गई है। इस पर दमकल वाहन नहीं भेजा गया। फर्नीचर का नुकसान होने की जानकारी मिली है। - मिंदरपाल सिंह, एफएसओ हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed