फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR written after one and half year of complaint in CM portal

Nainital News: सीएम पोर्टल में शिकायत के डेढ़ साल बाद लिखी एफआईआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
FIR written after one and half year of complaint in CM portal
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। साइबर क्राइम के मामले में पुलिस पीड़ित को वर्ष 2021 से टहला रही थी। पीड़ित ने मजबूरन सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। अब डेढ़ साल बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बसंत विहार छोटी मुखानी निवासी शुभम पांडे पुत्र ललित मोहन पांडे के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता और एक क्रेडिट कार्ड है। इसकी क्रेडिट लिमिट 56000 और कैश लिमिट 5600 रुपये थी। 14 दिसंबर 2021 की सुबह करीब पांच बजे शुभम सोए हुए थे। तभी मोबाइल पर क्रेडिट के लेन-देन के एसएमएस और ओटीपी आने लगे। देखते-देखते ही क्रेडिट लिमिट खत्म हो गई और क्रेडिट कार्ड से 69,239.11 रुपये निकल गए। उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया। साथ ही साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच मुखानी पुलिस ने शुरू की लेकिन पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई के नाम पर सिर्फ टहलाया। मजबूरन शुभम को इसकी शिकायत सीएम पोर्टल में दर्ज करानी पड़ी। पुलिस को अब डेढ़ साल बाद सही मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed